
सागर। मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवम ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने केन्द्रीय बजट को भविष्य का मॉडल बताते हुए कहा कि दुनिया की तमाम उथल-पुथल के बाद विकास की दर को लगातार स्थिर बनाने मे केन्द्रीय बजट सफल हुआ। यह महत्वपूर्ण पक्ष है। श्री पटेल आज सागर मे केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास ऊइके के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित केन्द्रीय बजट पर चर्चा के दौरान पत्रकारो से चर्चा कर रहे थे। श्री पटेल ने कहा कि कृषि, ग्रामीण विकास और आजीविका मिशन पर फोकस बजट भविष्य का मॉडल है। भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था तभी बनेगा जब समूहो का योगदान होगा। आगामी अप्रैल माह से सोलहवा वित आयोग शुरू होने वाला है। उसके पहले ही केन्द्रीय बजट मे ग्रामीण विकास के लिए 41 प्रतिशत राशि का प्रावधान किया गया है। अमृत सरोवरो का उपयोग मत्स्य पालन के रूप मे किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सूचीबद्ध करने के निर्देश आज ही दिये गए है। रोजगार मे लगे लोगो को मदद करना मुख्य उद्देश्य है। मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली लक्ष्मी की हितग्राहियो को सम्मेलन मे न आने पर मंत्रिमंडल के दो सदस्यो द्वारा नाम काटे जाने के सवाल पर उन्होने कहा कि मेरी जानकारी मे नही है।मगर ऐसा नही कहना चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि 1947 से 2013 तक की पूर्ववर्ती सरकारो द्वारा प्रस्तुत बजट मे राष्ट्रीय चेतना और अंतिम पंक्ति के लोगो के बारे मे स्थान नही दिया गया है। 2047 मे भारत सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र होगा।
