21 पटवारियों का लापरवाही बरतने पर कटेगा वेतन 

रतलाम। कार्य में लापरवाही, दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना या काम में प्रगति नहीं होने पर 21 पटवारियों पर गाज गिरी हैं। ऐसे लापरवाह पटवारियों का वेतन काटा जाएगा।

कलेक्टर मिशा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली गई थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, श्रीमती राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, श्रीमती रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईडा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, श्रीमती सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, श्रीमती सोनिया चौहान एवं सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन आहरण रोका गया है।

Next Post

लाड़ली बहनों को मिल रहा पैसा मंत्री की जेब का नहीं

Sat Feb 7 , 2026
सीहोर। भाजपा के मंत्री विजय शाह के बाद अब राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भी लाड़ली बहनों को धमकी दी है. इसके विरोध में शनिवार को महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती की विशेष उपस्थिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का पुतला […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।