निगम ने प्रमुख चौराहों से हटाए अतिक्रमण, सुगम यातायात हुआ बहाल

जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के परिपालन मे 29 सितंबर को शहर के विभिन्न प्रमुख यातायात मार्गों और व्यस्ततम चौराहों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी। अपर आयुक्त सौरव मिश्रा की उपस्थिति में की गई कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जाम की समस्या से राहत दिलाना और व्यस्त चौराहों व सिग्नल जंक्शनों पर वाहनों की आवाजाही को बाधा रहित बनाना था। कार्रवाई के दौरान शहर के सबसे व्यस्त और चौराहों को केंद्रित किया गया, जहाँ से सभी प्रकार के अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए व्यस्ततम चौक क्रमशः तीन पत्ती चौराहा, मालवीय चौक, ब्लूम चौक, अधारताल चौक गोहलपुर चौक में अस्थायी अतिक्रमण हटाकर सामग्री जब्त की गयी। अभियान के दौरान यातायात में बाधक बन रहे फुटपाथों और चैराहों से अस्थायी ठेलों, स्टॉलों एवं दुकानों को व्यवस्थित हटाया गया। नियम विरुद्ध तरीके से लगाए गए ठेलों एवं सामग्रियों की जब्ती की कार्रवाई भी की गई, ताकि मार्ग पूरी तरह से चौड़े और साफ नजर आ सकें। कार्रवाई के बाद इन सभी इलाकों में आवागमन पहले से कहीं अधिक सुलभ हो गया है।

कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण अधिकारी कृष्ण पाल सिंह रावत, सहायक अतिक्रमण अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी जे. प्रवीण, कुलदीप त्रिपाठी, अंकित पारस तथा पर्याप्त पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही। टीम के समन्वित प्रयासों से पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और योजनाबद्ध तरीके से संपन्न हुई।

Next Post

पतौरा हाउस में विधायकजी की अन्तिम झलक देखने उमड़ जनसैलाब

Tue Sep 29 , 2026
सतना. नागौद विधानसभा के पूर्व विधायक पतौरा गढ़ी के वारिस कुं.रामप्रताप सिंह को मंगलवार को प्रयागराज में त्रिवेणी के किनारे हमेशा-हमेशा के लिए अग्रि में समर्पित कर पंच तत्वों के हवाले कर दिया गया.गंगा के तट पर हुई इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और परिजन उपस्थित […]

You May Like