पतौरा हाउस में विधायकजी की अन्तिम झलक देखने उमड़ जनसैलाब

सतना. नागौद विधानसभा के पूर्व विधायक पतौरा गढ़ी के वारिस कुं.रामप्रताप सिंह को मंगलवार को प्रयागराज में त्रिवेणी के किनारे हमेशा-हमेशा के लिए अग्रि में समर्पित कर पंच तत्वों के हवाले कर दिया गया.गंगा के तट पर हुई इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक और परिजन उपस्थित थे.

इसके पूर्व श्री सिंह की पार्थिवदेह मंगलवार को सुबह सडक़ मार्ग से सोमवार को दिल्ली से रवाना होकर सीधे धवारी स्थित पतौर स्थित निज निवास पहुची.जहां तडक़े से ही लोगों के पहुचने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था.बताया गया है कि उनके प्रति आत्मिय लगाव रखने वाले कुछ लोग रात में ही वहां पहुच गए थे.आम लोगों के अन्तिम दर्शन के लिए पार्थिवदेह को आवास के परिसर में ही रखा गया.जहां उन्हे अन्तिम विदाई देने पहुचे लोगों में क्षेत्र की जनता के अतिरिक्त जिले और अन्य इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुचे.अन्तिम दर्शन का क्रम तकरीबन 11बजे तक अन्वृत जारी रहा.बाद में अन्तिम संस्कार में बिलम्ब न हो इसको ध्यान में रखते हुए अन्तिम यात्रा के लिए प्रयागराज रवाना किया ्रगया.श्री सिंह की अन्तिम यात्रा सैकड़ो निजी वाहनों के साथ यहां से प्रयागराज के लिए रवाना हुई.यात्रा में शामिल लोगों के मुताबिक दोपहर ढ़ाई बजे वाहनों का काफिला गंगा तट के किनारे पहुंचा.जहां अन्तिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सूरज ढलने के पूर्व करीब साढ़े 4 बजे उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह ने नम आंखों से पिता को अन्तिम विदाई दे अग्रि के सुपुर्द किया.उनके चिता को जैसे ही अग्रि के हवाले किया गया.वहां मौजूद सभी के आंखें नम हो गई.गौरतलब है कि श्री सिंह को इलाज के लिए रविवार की दोपहर दिल्ली एयर एम्बुलेंस से ले जाया गया था.जहां उनका इलाज शुरू हुआ और सोमवार की शाम को अचानक उनकी सांसे थम गयी.बाद में शाम को ही उनके पार्थिवदेह को दिल्ली से सडक़ मार्ग से सतना के लिए रवाना किया गया.जिसे यहां पहुचने में सुबह आठ बजे तक समय लग गया.इस दौरान श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया.बताया गया है कि उनसे सम्बधित शेष कार्यक्रम धवारी स्थित निज निवास पर ही सम्पन्न होंगे.

Next Post

स्लीमनाबाद गया परिवार, घर में हुई 2.90 लाख की चोरी

Tue Sep 29 , 2026
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत छपरट में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत कुल 2 लाख 90 हजार रूपए का माल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार स्लीमनाबाद गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम प्रताप […]

You May Like