
जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत छपरट में चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत कुल 2 लाख 90 हजार रूपए का माल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार स्लीमनाबाद गया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम प्रताप सिंह राजपूत 35 वर्ष निवासी छपरट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 सितम्बर को अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर स्लीमनाबाद बहन वर्षा के घर पड़वार कटनी गया था। मंगलवार को उसके चाचा की बेटी नीलम सिंह ने कॉल कर बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है वे अपने परिवार सहित घर वापस आया देखा मेन गेट का ताला लगा हुआ था दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर टूटा था जिसमें रखे नगदी 90 हजार रूपये समेत सोने चांदी के जेवरात लगभग 2 लाख रूपये के गायब थे।
