मोहित कंबोज बने एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स के ग्रुप सीईओ

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाले एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स ने श्री मोहित कंबोज को समूह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि श्री कंबोज समूह के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें बुलियन, रियल एस्टेट, स्‍पोर्ट्स, वेंचर कैपिटल, आतिथ्य, बुनियादी ढाँचा, ऊर्जा, मनोरंजन और सामाजिक प्रभाव शामिल हैं। वह नवाचार, परिचालन उत्कृष्टता, वैश्विक विस्तार और सतत् विकास पर विशेष ध्यान देंगे।
श्री कंबोज को 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह एक कुशल उद्यमी और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने वित्तीय सेवा, व्यापार, निवेश और पॉलिसी एडवोकेसी जैसे क्षेत्रों में व्यवसायों को सफलतापूर्वक शुरू किया और आगे बढ़ाया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब समूह भारत और विश्व स्तर पर, जैसे दुबई, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन में अपनी मौजूदगी को और मजबूत कर रहा है, जहां विस्तार की योजनाएं पहले से ही चल रही हैं।
एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स की कार्यकारी अध्यक्ष अक्षा कंबोज ने कहा, “मोहित अपने अनुभव, ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ ग्रुप में नई ताकत ला रहे हैं। वह अलग-अलग क्षेत्रों को अच्छी तरह समझते हैं और हमारे सभी व्यवसायों को ग्रुप के दीर्घकालिक और सार्थक लक्ष्यों के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
अपनी नियुक्ति पर श्री कंबोज ने कहा, “एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स में सीईओ की भूमिका निभाना मेरे लिए गर्व की बात है। अक्षा ने अपने शानदार नेतृत्व से ग्रुप को उद्देश्य, स्पष्टता और महत्वाकांक्षा के साथ नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं। एस्पेक्ट ग्लोबल वेंचर्स व्यवसाय और सामाजिक प्रभाव का अनोखा मिश्रण है। मैं इस मजबूत नींव पर काम करने, हमारी शानदार टीमों के साथ मिलकर नए आइडिया लाने, वैश्विक अवसर तलाशने और सहयोग, तकनीक और समुदाय-केंद्रित विकास के जरिए ग्रुप को अगले स्तर तक ले जाने के लिए उत्साहित हूं।”

Next Post

एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप क्वालीफायर में भारत का सामना इंडोनेशिया से

Tue Aug 5 , 2025
यंगून (म्यांमार), 05 अगस्त (वार्ता) भारत 6 अगस्त को थुवुन्ना स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे इंडोनेशिया के खिलाफ ग्रुप डी में अपने एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप थाईलैंड 2026 क्वालीफायर अभियान की शुरुआत करेगा। भारत चौथी बार अंडर-20 महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखेगा, […]

You May Like