
सिंगरौली । सिविल कॉन्टेक्टर एसोशियएन म.प्र. के निर्देश पर आज सिंगरौली जिले के संविदाकारो की बैठक हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार मेवालाल साहू जिलाध्यक्ष, अमित द्विवेदी कार्यकारिणी अध्यक्ष, शिवसागर शाह, अनिल जायसवाल उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार कुशवाहा सचिव, नीरज कुशवाहा कार्यकारी सचिव, अरविन्द कुमार पाण्डेय प्रवक्ता, उमेश कुमार पटेल कोषाध्यक्ष, कृपानाथ शाह सह कोषाध्यक्ष, गेना लाल शाह एवं ऋषि कुमार सिंह को संरक्षक बनाया गया है।
