पुलिस को चेकिंग में व्यक्ति से मिली 1.5 किलो चांदी की सिल्ली

रतलाम। रात्रि चेकिंग के दौरान पोलो ग्राउंड के पास प्रकाश नामक व्यक्ति के कब्जे से डेढ़ किलो चांदी की सिल्ली पुलिस ने बरामद की है। चांदी की सिल्ली की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में भ्रमण के लिए अतिरिक्त नाइट पेट्रोलिंग पार्टी एवं चेकिंग पॉइंट्स लगाए गए है। इसी तारतम्य में निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस ने रात को चैकिंग के दौरान पोलोग्राउण्ड के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि प्रकाश पिता किशोर जाट निवासी करमदी रोड रतलाम के पास कपड़े का थैला लिए था। थैला में चांदी की सिल्ली मिली। जिसके संबंध में संदिग्ध द्वारा कोई वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया और ना ही सिल्ली अपने कब्जे में होने के संबंध में कोई वैध कारण बता पाया। इस संबंध में जांच की जा रही है ।

Next Post

बंगाली कारीगर 6 लाख का सोना लेकर फरार

Sat May 31 , 2025
रतलाम। अब फिर रतलाम में एक बंगारी कारीगर लाखों रूपए का सोना लेकर फरार हो गया। उसे पैंडल बनाने के लिए लाखों रूपए का सोना दिया था। जानकारी के अनुसार चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट की तीसरी मंजिल पर बंगाली स्वर्णकार एसोसिएशन अध्यक्ष मोहम्मद फारूख शेख की एएच ज्वेल्र्स नाम […]

You May Like