ग्वालियर: फर्जी दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री के होर्डिंग लगवाने वाले मनोज श्रीवास ने अब कैबिनेट मंत्री का भतीजा बनकर 9 लाख की ठगी की है, ग्वालियर पुलिस ने एफ आर आर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।पहले वह मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष बना फिर फर्जी दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री बन गया।
उसने कलेक्टर को दर्जा प्राप्त मंत्री का फर्जी आदेश भेजा था। गोहद और मालनपुर में होर्डिंग लगाए थे। अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भतीजा बनकर युवती से 9 लाख की ठगी की है। फूड ऑफिसर की नौकरी लगवाने के बहाने 9 लाख रुपए ले लिए।
