सात महीने बाद दबोचा गया फरार ईनामी

सतना: कट्टा से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 5,000 रूपये के ईनामी फरार आरोपी को सात महीने बाद थाना जैतवारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी जैतवारा अभिषेक कुमार पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 12.02.25 के रात 12.00 बजे गांव के पिन्टू पयासी पिता स्व.चूड़ामणि पयासी, सोनू पयासी पिता गुरु पयासी, भोलू पयासी पिता गुरु पयासी द्वारा दुकान न खोलने पर गाली गलौज कर आरोपी पिंटू द्वारा जान से मारने की नीयत से कट्टा से फायर कर गंभीर चोंट पहुंचाने का प्रयास किया गया था।

शिकायत पर धारा 296,115(2),117(1),109,3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 25/27 आयुध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया । विवेचना दौरान दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। एक आरोपी पिंटू पियासी घटना दिनांक से ही फरार था। जिसे रविवार को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। आरोपी पिंटू पयासी उर्फ विनय पिता स्व0 चूडामणि पयासी उम्र 40 वर्ष निवासी चंदई थाना जैतवारा को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपराध करना कबूल किया। जिसके चलते घटना मे प्रयुक्त कट्टा एवं 1 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया ।

Next Post

दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला से कराई सफाई

Tue Sep 16 , 2025
सतना : जिला चिकित्सालय में आए दिन सामने आने वाली घटनाएं न सिर्फ सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी रहती हैं बल्कि जिम्मेदरों की संवेदनहीनता पर गंभीर प्रश्र भी खड़े करती हैं. उपचार के लिए अस्पताल पहंचे दुधमुंहे मासूम ने फर्श पर पेशाब क्या कर दी, कि इससे तमतमाई सफाईकर्मी ने […]

You May Like