भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में मौसम साफ रहेगा। वहीं राजकोट का पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकुल है। ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।
राजकोट में भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। चार मुकाबले में से केवल एक में जीत दर्ज करने में कामयाब हो सकी है। ऐसे में भारतीय टीम के इस रिकॉर्ड को भी सुधारना चाहेगी। आइए, जानते हैं दूसरे वनडे के दौरान कैसा रहेगा राजकोट में मौसम का हाल। वहीं पिच से बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद। कैसा होगा दोनों टीमों का प्लेइंग-11
