चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

सतना : मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश एसडीएम द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद भी चाइनीज मांझे से एक युवक के घायल हो जाने की घटना सामने आ गई. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा छापेमारी करते हुए चाइनीज मांझे को जब्त किया जाने लगा.नायलॉन, प्लास्टिक, सहित अन्य सिंथेटिक सामग्री से बने और कांच-धातु चूर्ण से लेप किए गए चाइनीज मांझे से होने वाली जनहानि को देखते हुए एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिय़ा द्वारा 3 दिन पहले ही आदेश जारी करते हुए चाइनजी मांझे की बिक्री अथवा भण्डारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

लेकिन मकर संक्रांति का त्योहार नजदीक आते ही एक ओर जहां पंतग और मांझे की ब्रिक्री ने जोर पकड़ लिया वहीं दूसरी को प्रतिबंध से संबंधित आदेश को दरकिनार करते हुए चाइनीज मांझे की ब्रिकी भी की जाने लगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम शहर में एक युवक के चाइनीज मांझे से घायल होने की घटना सामने आ गई. बतायय गया कि युवक का गला चाइनीज मांझे की चपेट में आने के कारण आंशिक तौर पर कट गया.

यह तो गनीमत रही कि चाइनीज मांझे का असर युवक के गले के ऊपरी हिस्से तक ही सीमित रहा. अन्यथा उसकी जान जाने की नौबत भी आ सकती थी. लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद देर शाम पुलिस हरकत में आ गई और शहर में दुकानदारों की जांच की जाने लगी. नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार देर शाम शहर में 7 दुकानों की जांच की गई. जिसमें से एक दुकान स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक ट्रेडर्स में चाइनीज मांझा पाया गया. लिहाजा उसे जब्त कर लिया गया. इसी कड़ी में शहर के सभी क्षेत्र में स्थित पतंग और मांझे की दुकानों की जांच शुरु कर दी गई

Next Post

इंदौर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो : प्रतिमा

Wed Jan 14 , 2026
सतना : तीस वर्ष से अधिक पुरानी जलापूर्ति पाइपलाइनों का तत्काल चिन्हांकन कर उन्हें बदलने का प्रक्रिया शुरु की जाए जिससे इंदौर जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए. नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी […]

You May Like