अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर डैनियल नारोडित्स्की का 29 वर्ष की आयु में निधन

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी शतरंज ग्रैंडमास्टर और विश्व अंडर-12 चैंपियन डैनियल नारोडित्स्की का सोमवार को 29 वर्ष की आयु में अचानक निधन हो गया।

उनके क्लब, चार्लोट शतरंज केंद्र और अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ( फिडे ) ने इसकी पुष्टि की है। उनके निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

फिडे ने सोशल मीडिया में जारी एक बयान में डैनियल को एक ऐसा प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी, कमेंटेटर और शिक्षक बताया जिसे दुनिया भर के खिलाड़ी और प्रशंसक सम्मान और प्रशंसा देते थे।

नारोडित्स्की 2007 में अंडर-12 विश्व चैंपियन थे और उन्होंने अधिकतम 2,647 अंक हासिल किए थे। उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और 14 वर्ष की आयु में ही अपनी पहली शतरंज पुस्तक प्रकाशित कर चुके थे। साल 2013 में, 18 साल की उम्र में, उन्हें ग्रैंडमास्टर की उपाधि से सम्मानित किया गया।

वह दुनिया के शीर्ष 150 खिलाड़ियों में शामिल रहे और 2021 यूएस चैंपियनशिप में दुनिया के दूसरे नंबर के हमवतन फैबियानो कारुआना को हराकर अपनी सबसे उल्लेखनीय जीत में से एक हासिल की।

 

 

Next Post

राजस्थान के दो गेंदबाजों का इंडिया 'ए' में चयन

Tue Oct 21 , 2025
जयपुर, 21 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू क्रिकेट सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के युवा गेंदबाज मानव सुथार और खलील अहमद का इंडिया ‘ए’ टीम में चयन किया गया है। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) तदर्थ समिति के संयोजक डी डी कुमावत ने मंगलवार को बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड […]

You May Like

Play sound