श्योपुर के बिजलीकर्मियों की कार पलटी, एक की मौत, 4 घायल

श्योपुर: कोटा शहर से श्योपुर वापस लौट रहे बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों की कार रास्ते में टायर फटने से हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा शहर के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला कोटा – बूंदी हाईवे पर वेदांता कॉलेज के पास का है। श्योपुर निवासी बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी राजस्थान के कोटा शहर के वाटर पार्क गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे। तब वेदांता कॉलेज के करीब 1 किलोमीटर आगे उनकी कार का टायर अचानक फट गया, इससे कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई और खाई में चली गई।
इस हादसे में 30 वर्षीय पंकज मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील बालोठिया और दिलशाद को गंभीर चोटें आई है जिन्हें कोटा के लिए रेफर किया गया है। कार में सवार उनके दो अन्य साथी विनोद और सोनू को भी चोटे आई हैं। पंकज की मौत की खबर सुनकर श्योपुर शहर सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Next Post

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना गैरकानूनी, फैसला तुरंत वापस ले आयोग : कांग्रेस

Wed Jun 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 जून (वार्ता) मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के एक दिन बाद पार्टी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यहां चुनाव आयोग से मुलाकात कर फैसले को गैरकानूनी करार देते हुए इसे वापस लेने और सुश्री नटराजन […]

You May Like