बीना: गणतंत्र दिवस पूर्व आयोजित “RUN FOR NATION” मिनी मैराथन बीना शहर में ऐतिहासिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। विधायक बीना विधानसभा के मार्गदर्शन में गांधी तिराहा से सर्वोदय चौराहा तक आयोजित 1.1 किलोमीटर की इस दौड़ में लगभग 1250 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।कार्यक्रम का आयोजन अभ्योंदय स्पोर्ट्स अकादमी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विशेष सहयोग प्रिंस ठाकुर एवं निशांत ठाकुर का रहा।
आयोजन की व्यवस्थाओं में स्थानीय युवाओं एवं स्वयंसेवकों का भी सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में एसडीओपी अजय संकत, टीआई अनूप यादव, टीआई राधेश्याम पटेल, नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित राजेंद्र उपाध्याय, शशि कैथोरिया, रमाकांत बिलगाईया, सुरेंद्र ठाकुर, अजय ठाकुर, संजय सिंह, गौरीशंकर राय, संतोष ठाकुर, मुकेश जैन एवं नंदकिशोर चौधरी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि RUN FOR NATION जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक की सहभागिता यह दर्शाती है कि बीना एक जागरूक एवं सक्रिय विधानसभा है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं तथा स्वस्थ भारत–सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, प्रशासन, अभूदय स्पोर्ट्स अकादमी, विशेष सहयोगी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में U-17 गर्ल्स वर्ग में महक चढ़ार प्रथम, अर्पिता ठाकुर द्वितीय एवं चाहत यादव तृतीय रहीं। U-17 बॉयज़ में हार्दिक जैन प्रथम, उमंग चढ़ार द्वितीय तथा निमित जैन तृतीय रहे। U-14 बॉयज़ में अभि राजपूत प्रथम, राघव यादव द्वितीय एवं मनीष कुशवाहा व पवन राय संयुक्त तृतीय रहे। U-14 गर्ल्स में खुशबू चढ़ार प्रथम, वर्षा अहिरवार द्वितीय एवं वैष्णवी कुशवाहा तृतीय रहीं। ओपन गर्ल्स वर्ग में आस्था रजक प्रथम रहीं, जबकि ओपन मेंस वर्ग में अमन यादव प्रथम, प्रताप घोशी द्वितीय एवं रूपेश अहिरवार तृतीय रहे। वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष से अधिक) वर्ग में डॉ. रामनाथ प्रथम एवं विनोद भोरी द्वितीय रहे।समापन अवसर पर सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। ऐतिहासिक मिनी मैराथन ने बीना शहर को राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के सूत्र में बांधते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी संदेश छोड़ा।
