भोपाल: राजधानी के रविंद्र भवन में लोक निर्माण एवं लोक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की जा रही है।
मंत्री राकेश सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रदेश के विकास को गति देने का आह्वान किया। कार्यशाला में विभाग की आगामी योजनाओं, अधोसंरचना विकास और सेवा सुधार संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत मंथन किया गया। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार की कार्यशालाएं विभागीय दक्षता बढ़ाने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगी।
