सिंगरौली :लोक निर्माण विभाग देवसर के द्वारा अतिरिक्त कक्ष विश्राम गृह का निर्माण कराया गया है, हालांकि अभी निर्माण आधा-अधूरा है। दिवाल में सीपेज आना शुरू हो गया।जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग देवसर में अतिरिक्त कक्ष विश्राम गृह का करीब 20 लाख रूपये की लागत से निर्माण कार्य कराया गया है, बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य अभी पूर्ण नही हुआ है, इसके पहले ही दिवाल में सीपेज आना शुरू हो गया है।
चर्चा है कि निर्धारित प्राक्कलन के अनुसार कार्य नही कराया गया है। इसकी जानकारी लोनिवि सहायक यंत्री एवं उपयंत्री को भी है। परंतु ठेकेदार पर दबाव नही बना पा रहे हैं। इसके पीछे कारण क्या है, वह जगजाहिर है और तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं कि जब निर्माणाधीन भवन में बारिश के पानी से सीपेज शुरू है, तो आगे भवन की स्थिति क्या होगी, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है।
