राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर भव्य रूप से आयोजित हुआ उन्नयन विद्यार्थी उत्सव

ग्वालियर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 77वें ‘राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस’ के उपलक्ष्य में ग्वालियर के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में उन्नयन विद्यार्थी उत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ व कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान संस्थान ग्वालियर के निदेशक डॉ. ब्रजराज श्रीवास्तव एवं अभाविप के मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखडिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुशवाह एवं महानगर मंत्री हिमांशु श्रोती उपस्थित रहे। 9 जुलाई को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस कार्यक्रम में ग्वालियर के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढकर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमिवंदन भरतनाट्यम सांस्कृतिक प्रस्तुति के पश्चात दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखडिया ने अपने उद्बोधन में कहा “विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारत माता की जय का भाव मन में संजोकर और परिषद का भगवा झण्डा हाथ में लेकर समर्थ, सशक्त, समरस और विकसित भारत के हेतु संकल्पित हैं।” मुख्य अतिथि डॉ. ब्रजराज श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की युवा तरुणाई ही समृद्ध और सशक्त भारत की आशा हैं। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से विद्यार्थियों ने आर्ट एग्जिबिशन का आयोजन एवं रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन भी किया गया। साथ ही साथ उपस्थित अधिकारियों ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में अभाविप के कृषि आयामके माध्यम से पौधारोपण भी किया गया।

Next Post

धार रोड पर दूध वाहन पलटने से हादसा, एक युवक की मौत, दो घायल

Wed Jul 9 , 2025
इंदौर: धार रोड पर ग्राम माचल के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब एक दूध से भरा वाहन अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़े […]

You May Like