सूने मकान का ताला तोड़ जेवर, नगदी ले गए चोर

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूरतलाई में सूने मकान का ताला तोड़कर चोर जेवर, नगदी ले गए। पुलिस ने बताया कि श्रीकांत तिवारी 35 वर्ष निवासी देव भूमि परिसर प्लाट सूरतलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट क्लीनिक का संचालन दीनदयाल चौक में करता है।

17 जनवरी को घर में ताला बंद कर परिवार सहित अपने पेतृक गांव मलगवां थाना कुढीला जिला टीकमगढ़ गया था। घर आकर देखा तो गेट का का ताला टूटा था। आलमारी के लॉक टूटेे थे, सामान चैक करने पर सोने की 1 अंगूठी, चांदी के 4 सिक्के, नगदी 40 हजार रूपये गायब थे।

Next Post

बालिका ने खाया जहर, मौत

Mon Jan 26 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी व्यायाम शाला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन आनन-फानन में बालिका को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि बीती रात्रि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि कुमारी रिया सिंह 14 वर्ष […]

You May Like