जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी व्यायाम शाला निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन आनन-फानन में बालिका को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने बताया कि बीती रात्रि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि कुमारी रिया सिंह 14 वर्ष निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी को घर पर अज्ञात वस्तु का सेवन करने से उपचार के लिए पिता जगबहादुर सिंह द्वारा भर्ती कराया गया था.
दौरान उपचार के रिया सिंह की मौत हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्मघाती कदम उठाने के ठोस कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बालिका ने किन परिस्थितियों में यह उठाया है।
