कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

इंदौर:डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर में रविवार को एक १७ वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एमजी रोड थाना पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दुर्गा कन्नोजे (१७) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रविवार शाम वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली थी। इस पर उसकी चचेरी बहन उसे देखने कमरे तक गई, लेकिन वापस लौट आई। कुछ समय बाद जब दुर्गा को फिर आवाज दी गई और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने अपने पिता विक्रम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां दुर्गा अंदर फंदे पर लटकी हुई मिली।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

परिजनों के अनुसार दुर्गा एक दिन पहले ही धार से इंदौर आई थी। इससे पहले वह हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन कॉलेज की पढ़ाई शुरू होने के बाद वह अपने चाचा के यहां रहने लगी थी। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। दुर्गा के पिता किसान हैं और उसकी एक बहन व एक भाई गांव में रहते हैं। वहीं, उसके चाचा और बुआ इंदौर पुलिस में पदस्थ बताए गए हैं।

Next Post

दो चरणों में होगी जनगणना, पहला चरण अप्रैल से होगा शुरू

Tue Feb 10 , 2026
इंदौर: जिले में जनगणना 2027 की व्यापक तैयारियां शुरू हो गई है. जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा. पहला चरण अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा. दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित होगा. यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जनगणना संबंधी […]

You May Like