ग्वालियर: राज खान नामक युवक को हिंदुओं को गाली देना महंगा पड़ गया। उसके द्वारा की गई अभद्रता की कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के बाद जनकगंज थाना पुलिस ने राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है कि आरोपी अपने व्यक्तिगत विवाद को सांप्रदायिक रंग देते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। जनकगंज थाने में बकरा मंडी गैंडे वाली सड़क पर रहने वाले आयुष पुत्र राजेश खटीक (19) ने शिकायत की कि बीती रात 11.30 बजे के लगभग जब वह अपने घर पर ही था, तभी राज खान का मेरे मोबाइल पर कॉल आया।
मेरे कॉल रिसीव करने पर वह गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। मैंने अपने भाई अभिषेक खटीक को कॉल करके इस बारे में बताया, इस पर उसने रात में ही राज को कॉल किया, तो वह उससे भी गाली गलौज करने लगा। यही नहीं वह खटीक समाज सहित पूरे हिंदू समुदाय को भी काफी गंदी गालियां बकने लगा। जब अभिषेक ने उससे कहा कि मैं तुम्हारे सारी बातें रिकॉर्ड कर रहा हूं, और मैं तुम्हारी शिकायत पुलिस थाने में करूंगा।
तब वह कहने लगा, कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। फरियादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले में आरोपी राज खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 296 (ए), 302, 351 (3) व एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया गया है।
