ग्वालियर: उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर रावण ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे। ग्वालियर से झांसी के लिए रवाना हुए, उन्होंने मीडिया से कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा हाईकोर्ट में लगे, इसके लिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है। चीफ जस्टिस इस पीड़ा को समझेंगे। मेरा विश्वास है कि मूर्ति लगेगी। प्रतिमा को लेकर 18 जून क बैठक बुलाई है। भीम आर्मी वहीं उतरती है, जहां अन्याय हो रहा होता है। वकीलों की भाषा देखिए वह चैलेंज कर रहे थे। कह रहे थे कि भीम आर्मी को आना चाहिए… आना चाहिए। अभी इतने लोग एकत्रित हुए, किसी ने कुछ कहा।
बार एसोसिएशन ने दी धमकी
हाईकोर्ट परिसर में डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने का मामला बिल्डिंग कमेटी के समक्ष रखा जाना है। सभी पक्षों ने जो ज्ञापन दिए हैं, उन ज्ञापनों पर सुनवाई कर आगे का फैसला सुनाया जाएगा, लेकिन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन पाठक ने अपना रुख स्पष्ट किया है कि पेडस्टल पर राष्ट्रध्वज लग चुका है। राष्ट्रध्वज से कोई बड़ा नहीं है। इसे नहीं हटाया जा सकता है। इसे हटाकर अपमान किया तो बार बर्दाश्त नहीं करेगी।
