वडौदरा, 28 अक्टूबर (वार्ता) अतीत सेठ (चार विकेट) और भागर्व भट्ट (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की प्रदर्शन की बदौलत बड़ौदा ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के तीसरे दिन बुधवार को जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 303 रन के स्कोर पर समेट कर उसे फालोऑन के खेलने के लिए मजबूर कर दिया। स्टंप के जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में आठ रन पर एक विकेट गंवा दिया और वह अभी भी जम्मू-कश्मीर के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 305 रन पीछे है।
आज यहां जम्मू-कश्मीर ने कल के पांच रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर ने 29 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट खो दिये। इसके बाद कप्तान पारस डोगरा ने कामरान इकबाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े। 31वें ओवर में अतीत सेठ ने पारस डोगरा (27) रन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जम्मू-कश्मीर अपने चार और विकेट जल्द ही गंवा दिये। नौवें नंबर के उमर नजीर ने इकबाल के साथ 75 रन जोड़े। इस दौरान इकबाल ने अपना शतक पूरा किया। वह आठवें विकेट रूप में आउट हुये।
इकबाल ने 193 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए 121 रनों की पारी खेली। 78वें ओवर में भागर्व भट्ट ने उमर नजीर 101 को आउट कर जम्मू-कश्मीर की पहली पारी का 303 रन के स्कोर पर अंत कर उसे फालोऑन के लिए मजबूर किया। उमर ने 117 गेंदों का सामना किया और सात चौके तथा आठ छक्के लगाये। बड़ौदा के लिए अतीत सेठ ने चार विकेट लिये। भागर्व भट्ट को तीन विकेट मिले। महेश पिठिया ने दो बल्लेबाजों को आउट किया। स्टंप्स के समय जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में आठ रन पर एक विकेट खो दिया। कवलप्रीत सिंह (नाबाद तीन) और कवलप्रीत सिंह (नाबाद शून्य) क्रीज पर मौजूद थे।

