कॉन्वेंट स्कूल तिराहे पर जाम में फंसी दो एंबुलेंस

सिंगरौली । जिला मुख्यालय सिंगरौली के बैढ़न कॉन्वेंट तिराहा बिलौंजी से एनसीएल ग्राउंड मार्ग पर स्कूल की छुट्टी के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। दोपहर में करीब 40 मिनट तक एक नहीं, बल्कि दो एंबुलेंस जाम में फंसी रहीं। इनमें से एक एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था। ऐसे में जाम में एंबुलेंस का फंसना मरीज की जान के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉन्वेंट स्कूल की छुट्टी के समय प्रतिदिन इसी तरह सड़क पर जाम की स्थिति बनती है। स्कूल प्रबंधन को इस समस्या की पूरी जानकारी होने के बावजूद यातायात को व्यवस्थित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रबंधन की कथित उदासीनता और अड़ियल रवैये के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। इधर यातायात पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि स्कूल छुट्टी के समय यातायात कर्मियों की तैनाती कर जाम से राहत दिलाई जाए, ताकि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को रास्ता मिल सके।

Next Post

सीजेए ने बंगलादेश में तीन पत्रकारों की हिरासत जारी रखने के आईसीटी के आदेश की निंदा की

Tue Aug 25 , 2026
ढाका, (वार्ता) राष्ट्रमंडल पत्रकार संघ (सीजेए) ने बंगलादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को जुलाई 2024 के आंदोलन से जुड़े ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ के मामले में सुनवाई पूरी होने तक जेल में रखने के आदेश की कड़ी निंदा की है। इन पत्रकारों में भोर के […]

You May Like