तेज रफ्तार डांस पार्टी कार खड़ी ट्राली से टकराई,चार डांसर सहित 6 लोग घायल

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत तिदोनी के पास रविवार रात करीब 8 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में कार क्रमांक एमपी 20 सीएल 0898 में सवार करीब 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देहात थाना प्रभारी अमित गौतम के साथ स्टाफ पहुंचा और तत्काल घायलों को 112 डायल पायलट मोहम्मद हादी और आरक्षक भोले तथा दूसरी 112 डायल आरक्षक सुमित चौबे ने तत्परता दिखाते हुए 108 में घायलों को सवार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां घायलों का उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर आशुतोष पटेल,डॉक्टर मनीष संगतानी और डॉक्टर ईश्वर राजपूत द्वारा किया गया. यह कार जबलपुर से पथरिया मलखान के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डांस पार्टी जा रही थी. तभी अचानक खड़े ट्रैक्टर ट्राली में यह कार टकरा गई. जिससे कार पूरी तरह चपिट गई और सवार बुरी तरह घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक अभिषेक पिता स्वर्गीय मल्लू उम्र 27 वर्ष निवासी जबलपुर, राजू काछी पटेल पिता कोमल प्रसाद जबलपुर, अंकित पिता सुशील उपाध्याय नागपुर, खुशी रामटेक महाराष्ट्र, रोशनी दीपक मराठा नागपुर और सीमा पिता संतराम अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी नागपुर को चोट आने पर इलाज के लिए भर्ती किया गया.

Next Post

बैगा बस्ती पहुंचीं पंचायत राज मंत्री राधा सिंह, समस्याओं का लिया जायजा

Sun May 3 , 2026
सिंगरौली। एनसीएल परियोजना निगाही क्षेत्र की बैगा बस्ती में पंचायत राज मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, एसडीएम, सीएमएचओ सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री […]

You May Like