बांधों के रखरखाव में मिलेगी रैंकिंग, मडिया डैम का जल शक्ति मंत्रालय के सचिव ने किया निरीक्षण

सागर। केंद्र सरकार शीघ्र ही बांधों के रखरखाव में रैंकिंग देने का कार्य शुरू करेगी। अतः रखरखाव के लिए स्थाई पॉलिसी तैयार करें। उक्त निर्देश केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय सचिव बी एल कांताराव ने मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ विकासखंड के अंतर्गत बने मड़िया डैम के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक डैम के अंतर्गत 60 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय सचिव बीएल कांताराव ने सागर के मड़िया बांध का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि बांधों के रखरखाव के लिए स्थाई पॉलिसी तैयार करें जिससे इनका समय पर रखरखाव किया जा सके।

राज्य सरकार भी बांधों के रखरखाव के लिए स्थाई मेंटेनेंस पॉलिसी भी तैयार करे, जिससे रखरखाव में राशि की कमी बाधा न बने। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 तक कम से कम 60000 हेक्टेयर से अधिक भूमि संचित हो, इसके लिए लगातार कार्य किए जाएं। उसके बाद 36000 हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित करने के लिए भी लगातार समानांतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कलेक्टर प्रत्येक माह इसकी समीक्षा करें जिससे कार्य की प्रगति लगातार हो सके और जानकारी अद्यतन की जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मड़िया एवं चकरपुर डैम के पावर हाउस एवं पंप हाउस का कार्य भी समानांतर रूप से किया जाए।

मड़िया, चकरपुर बहुउद्देशीय परियोजनाओं का निर्माण सागर जिले में किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत 270.10 मि.घ.मी. कुल जल भराव क्षमता के मड़िया बांध का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जिससे सैंच्य क्षेत्र की सिंचाई आवश्यकता अनुसार पॉवर चैनल से जल छोड़कर 21 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करने के उपरांत पुनः नदी में छोड़ दिया जावेगा। उक्त जल का पुनः भंडारण करने हेतु मड़िया बांध में 74.31 मि.घ.मी. कुल जल भराव क्षमता के चकरपुर बांध का निर्माण किया गया है। चकरपुर एवं देहरा बांध से प्रेशराइज्ड़ पाईप के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का निर्माण कर सागर जिले के राहतगढ़, खुरई, मालथौन एवं बीना विकासखण्ड़ों के 282 ग्रामों में 96,000 हे. भूमि की सिंचाई किया जाना है। परियोजना अंतर्गत 72.36 मि.घ.मी. जल भराव क्षमता के देहरा बांध, 6.51 मि.घ.मी. जल भराव क्षमता के सेमराघाट व्यपवर्तन वियर, 4 मेगावॉट बिजली उत्पादन क्षमता के देहरा पॉवर हाऊस तथा 21 मेगावॉट क्षमता के मडि़या पॉवर हाऊस का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि सागर जिले के तहसील राहतगढ़ के ग्राम गाबरी के समीप बीना नदी पर मंडि़या बांध एवं ग्राम भूलनाभानगढ़ के समीप चकरपुर बांध निर्मित है। ग्राम सेमराघाट तहसील जैसीनगर के समीप धसान नदी पर सेमराघाट व्यपवर्तन वियर तथा ग्राम मनकापुर तहसील राहतगढ़ के समीप देहरा नाले पर देहरा बांध का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है।केन बेतवा लिंक परियोजना प्रथम एवं द्वितीय चरण म.प्र. राज्य द्वारा कराये जाने वाले कार्यों की एक्जाई प्रशासकीय स्वीकृति म.प्र. शासन जल संसाधन विभाग के द्वारा राशि 4182.06 करोड़ स्वीकृत की गई है।

Next Post

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 232 रनों का लक्ष्य

Fri Dec 19 , 2025
अहमदाबाद 19 दिसंबर (वार्ता) तिलक वर्मा (73) और हार्दिक पंड्या (63 ) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने शुक्रवार को पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 232 रनों का लक्ष्य दिया। आज यहां दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। […]

You May Like