जबलपुर: आयुध निर्माणी खमरिया में सोमवार रात 9 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात की शिफ्ट में निर्माणी प्रवेश के समय बीच सड़क में मगरमच्छ बैठ गया। सड़क में मगरमच्छ देख कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल प्रबंधन को सूचना दी। जानकारी के अनुसार आयुध निर्माणी खमरिया में द्वार क्रमांक 3 से निर्माणी प्रवेश करते समय रास्ते के दोनों तरफ तालाब मौजूद है, जहां पर निर्माणी एवं स्टेट एरिया में पानी की आपूर्ति के लिए पानी स्टोर किया जाता है, मगर बीते कुछ वर्षों परियट जलाशय से पाइप लाइन के माध्यम से तालाब में प्रवेश कर गए, एवं समय के साथ साथ वो अब बड़े हो चुके हैं , वन विभाग द्वारा कई बार इन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया गया परन्तु एक मगरमच्छ ही हाथ लग सका ।
अब ये मगरमच्छ एक तालाब से दूसरे तालाब जाने के लिए रास्ते का प्रयोग करते है, जिससे कर्मचारी निर्माणी में प्रवेश करते है। पहले कर्मचारियों ने जब इसे देखा तब यह बीच सड़क में बैठा था , लेकिन जब धीरे धीरे कर्मचारियों की संख्या बढ़ने लगी तब , तब वह डर के भागने का प्रयास किया और जाली में जाकर वह फंस गया। जिसके बाद वन विभाग के अमले को सूचना दी गई।इस संबंध में ओ एफ के के अर्नबदास गुप्ता ने बताया कि अचानक निर्माणी के गेट की सड़क में मगरमच्छ का आना बेहद गंभीर है, वन विभाग को इसके लिए कोई ठोस कदम उठाने चाहिए।
