पेय पदार्थों के कई प्रतिष्ठानों से नमूने जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

जबलपुर: गर्मियों में बिकने वाले पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को शहर के विभिन्न विक्रय प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम ने लस्सी, मैंगो शेक, दही, जूस, आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक के नमूने लिए।

कार्रवाई के दौरान इच्छाधारी लस्सी एंड मिल्क प्रोडक्ट्स, मनपसंद फास्ट फूड एंड लस्सी कॉर्नर, बजरंग लस्सी, नायक दूध भंडार, बाहुबली दूध भंडार, लक्ष्मी जूस, दुबे चौपाटी, महालक्ष्मी आइसक्रीम, महावीर कुल्फी एंड लस्सी और आपका अपना आइसक्रीम सहित कई प्रतिष्ठान शामिल रहे। सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल की राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमानक पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को शुद्ध सामग्री के उपयोग और कृत्रिम फ्लेवर से बचने के निर्देश भी दिए गए।

Next Post

धर्मेंद्र को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, बॉबी देओल हुए भावुक

Tue Apr 7 , 2026
Dharmendra को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान वह भावुक हो गए और अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस तरह स्टेज पर खड़े होंगे। मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत […]

You May Like

मनोरंजन