जबलपुर । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का जायजा लेने गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड, तिलवारा घाट विसर्जन कुंड और हनुमानताल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। इसके बाद हनुमानताल पहुंचकर मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
Next Post
नवीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिन्हित भूमि का किया अवलोकन
Sat Oct 17 , 2026
जबलपुर। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के अंतर्गत नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए तहसील शहपुरा के ग्राम झांसी में भूमि का अवलोकन किया। यहां औद्योगिक विकास के उद्देश्य के लिए 90 हेक्टेयर शासकीय भूमि चिन्हित की गई है। भ्रमण के दौरान जिला […]

You May Like
-
1 year ago
ओजोन थैरेपी से कैंसर व घावों में लाभ
-
2 months ago
श्रीलंका में शोधपत्र प्रस्तुत करेंगी डॉ. नीति पांडे
-
2 years ago
ललितपुर की बुंदेली गायिका अभिलाषा ने बांधा समां
-
4 months ago
कंटेनर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, चार घायल