
ग्वालियर। भितरवार क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रायचौरा तिराहे के पास हुआ, जब ट्रैक्टर रेत भरने के लिए पवाया खदान जा रहा था। मृतक की पहचान नयागांव पनिहार निवासी साहब सिंह आदिवासी के रूप में हुई है। साहब सिंह मंगलवार आधी रात अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रेत भरने के लिए पवाया रेत खदान की ओर जा रहा था। जब वह रायचौरा तिराहे पर पहुंचा, तो अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही भितरवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
