महाशिवरात्रि पर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, मालनपुर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

भिंड। महाशिवरात्रि पर गोल्डन वर्ल्ड रिट्रीट सेंटर, मालनपुर के प्रांगण में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में, 10 फीट ऊँचे भगवान शिव के साक्षात दर्शन कराए गए, जिन्हें देखकर भक्त भावविभोर हो उठे। दर्शन के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो स्वयं परमात्मा प्रकट होकर श्रद्धालुओं को दिव्य शक्तियाँ प्रदान कर रहे हों।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में 90 दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन के माध्यम से पूरे विश्व में सच्चे सुख, शांति और सद्भाव का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भस्मासुर नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि हमें अपनी शक्तियों पर घमंड नहीं करना चाहिए, परमात्मा से मिले वरदानों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।

सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में, विशेष अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमार आशीष भाई, गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर (जो दाँतों से ट्रक, बस और पानी का जहाज खींच चुके हैं) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा कर सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी सृष्टि द्वारा किया गया।

Next Post

विधायक देसाई का आरोप : मालनपुर की कई औद्योगिक इकाइयाँ फैला रहीं प्रदूषण

Wed Feb 4 , 2026
भिंड। विधायक केशव देसाई ने आरोप लगाया है कि मालनपुर में संचालित कई औद्योगिक इकाइयाँ खुलेआम पर्यावरण कानूनों को कुचलते हुए क्षेत्र की नदियों, नालों और खुले इलाकों में रासायनिक व चिकित्सीय अपशिष्ट फेंक रही हैं। इसका दुष्परिणाम अब भयावह रूप ले चुका है। हजारों स्थानीय लोगों की परेशानी का […]

You May Like