महिला को बातों में उलझाकर अज्ञात युवकों ने मंगलसूत्र छीना

दतिया: इंदरगढ़ कस्बे में दिनदहाड़े वृद्ध महिला को बातों में उलझाकर अज्ञात युवकों ने उनसे मंगलसूत्र छीन लिया। घटना इंदरगढ़ के मेन बाजार की है। मीडिया को जानकारी देते हुए वृद्ध महिला ने बताया कि वह काम से लौट रही थी.

तभी दो लोगों ने उनसे कुछ पूछा, फिर अचानक से उनका मंगलसूत्र खींच ले गये। महिला का रो रो कर बुरा हाल है। महिला का नाम श्रीकुंवर बाल्मिकी है जो इंदरगढ़ निवासी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच में जुटी है।

Next Post

खेत के बाड़े से दो भैंस चोरी

Sun Aug 3 , 2025
इंदौर: राऊ क्षेत्र में अज्ञात चोर खेत के बाड़े से दो भैंस चुराकर ले गए. वारदात ट्रेसर कॉलोनी के पास 24 जुलाई की दोपहर 12:30 से 4 बजे के बीच हुई. राऊ थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 38 वर्षीय फरियादी गणेश पाटीदार निवासी मुकाती गली, रंगवासा, ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like