तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 2 युवकों की मौत

सतना : मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में हुई सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना बाइक के तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के कारण होना बताया गया. वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही मार्ग बाधित कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरवा क्र. 2 निवासी गोविंद साकेत उम्र 20 वर्ष पिता अच्छेलाल और अजय साकेत उम्र 21 वर्ष पिता जगदीश अपनी मोटरसाइकिल क्र. एमपी 21 जेडए 8505 पर सवार होकर किसी काम से बदेरा भदनपुर की ओर जा रहे थे.

बताया गया कि सोमवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी बाइक बंधी के निकट पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्र. जेएच 02 बीएन 8505 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दोनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए. जिसके चलते ट्रक के पहियों तले रौंद दिए जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना होती देख ट्रक चालक ने वाहन सहित वहां से भागने का प्रयास किया. लेकिन मौजूद ग्रामीणों ने एकत्र होकर ट्रक का रास्ता रोक लिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट शुरु कर दी. इसी कड़ी में पथराव करते हुए ट्रक के शीशे तोड़ दिए गए.

इतना ही नहीं बल्कि घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर ही विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया. डेढ़ घंटे बाधित रहा मार्गघटना के बारे में जानकारी मिलने पर बदेरा थाना प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास शुरु किया. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है. विवेचना के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. जिसके चलते ग्रामीणों का आक्रोश कुछ कम हुआ और वे मार्ग से हटने को राजी हो गए. जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया

Next Post

नवविवाहिता की मौत पर अस्पताल में हुआ हंगामा

Tue Apr 21 , 2026
सतना : जिला अस्पताल में उपचाररत महिला की मौत की जानकारी सामने आने पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही. मृतका के माएके पक्ष के लोगों द्वारा मौत पर संदेह जताते हुए पति पर आरोप लगाए गए. इस विवाद के चलते मृतका का शव 4 घंटे से अधिक […]

You May Like