स्कूल प्रभारी ने अतिथि शिक्षिका से की मारपीट, एफआईआर दर्ज

शिवपुरी: जिले के पिछोर में स्थित शासकीय हाई स्कूल लहर्रा की प्रभारी शिक्षिका ने संस्कृत की अतिथि शिक्षिका वंदना सिंह के साथ मारपीट कर दी। ललितपुर निवासी वंदना सिंह 2018 से शासकीय हाई स्कूल लहर्रा में संस्कृत विषय की अतिथि शिक्षिका हैं। वह कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को संस्कृत पढ़ा रही थीं। इसी दौरान प्रभारी शिक्षिका पूनम सिंह कक्षा में आईं और अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कक्षा लेने की बात कही।

जब अतिथि शिक्षिका ने अपनी कक्षा चलाने की बात कही, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि प्रभारी शिक्षिका ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे से मारपीट की और बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर घसीट दिया। इस घटना में अतिथि शिक्षिका को चोटें आईं।घटना के बाद वंदना सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम डॉ यादव हुए शामिल

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल: वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सहभागिता करते हुए वीर बालकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित […]

You May Like