वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम डॉ यादव हुए शामिल

भोपाल: वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सहभागिता करते हुए वीर बालकों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और बलिदान को स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मध्यप्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, मिलन भार्गव सहित पार्टी व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सिख समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। वक्ताओं ने वीर बालकों के बलिदान को देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Next Post

सिर्फ कागजों पर नहीं चलेगा काम, फील्ड पर रहना होगा मुस्तैद: निगमायुक्त

Fri Dec 26 , 2025
जबलपुर: शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए नगर निगम अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने लोककर्म विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में निर्देश दिए हैं कि शहर में […]

You May Like

Play sound