
इंदौर. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार को शहर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे. वे यहां अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे. डेली कॉलेज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.
उपराष्ट्रपति अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और योगदान पर अपने विचार रखेंगे. समारोह में शहर व प्रदेश स्तर के सार्वजनिक प्रतिनिधि, उद्योग और शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगी. दिसंबर माह में कॉलेज का वार्षिक उत्सव होने के कारण उपराष्ट्रपति द्वारा शैक्षणिक उपलब्धियों से जुड़े किसी आयोजन में भाग लेगे. उपराष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने कार्यक्रम स्थलों व मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इस दौरान यातायात पुलिस ने डेली कॉलेज और आसपास के इलाकों में यातायात डायवर्जन लागू किया है. पुलिस ने नागरिकों से मार्ग परिवर्तन की जानकारी लेकर यात्रा योजनाएं बनाने की अपील की है.
