वाल्मीकि कालोनी में राहुल की लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती तथा अन्य क्षेत्रों में लोगों से मिलकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

श्री गांधी ने मंगलवार को यहां विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से पार्टी को जिताने की अपील की। इस दौरान उनके साथ इस विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संदीप दीक्षित तथा अन्य नेता भी थे। इस दौरान उन्होंने वाल्मीकि कॉलोनी के निवासियों की समस्याएं सुनी और कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य दिल्ली से भ्रष्टाचार मिटाकर, यहां के लोगों को एक सुखद और सुरक्षित जीवन देना है।

उन्होंने कहा “दिल्ली की वाल्मीकि कॉलोनी के निवासी अरसे से एनटीएमसी के कर्मचारी रहे हैं-दिल्ली और केंद्र सरकार की नीतियों से उन्हें इसकी एवज में मिलने वाली सुविधा छिनी जा रही है। इससे इनके बच्चों की शिक्षा भी बेकार हो रही और उन्हें रोज़गार नहीं मिल रहा है। आम आदमी पार्टी तथा भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया। ये सरासर अन्याय है। हम इनकी आवाज मजबूत करेंगे और न्याय दिलाएंगे।”

Next Post

यमुना जल संबंधी बयान के लिए माफी मांगे केजरीवाल : भाजपा

Tue Jan 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने यमुना नदी के जल को लेकर दिये गये बयान के लिए आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की है और ऐसा नहीं करते पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में […]

You May Like