स्क्रैप व्यापार के नाम पर 22 करोड़ की धोखाधड़ी

इंदौर:सांवेर पुलिस ने करोड़ों की ठगी के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. आरोपियों ने स्क्रैप व्यापार में निवेश कराने के नाम पर 22.18 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस मामले में जांच कर रही है.सांवेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता शाहरुख खान के साथ थाने पहुंचे अन्य आवेदकों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें स्क्रैप व्यापार में बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया.

आरोपियों मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद हुसैन और सोनम (सभी निवासी चूना भट्टा, दलोदा, मंदसौर) ने इस निवेश योजना को इतनी चालाकी से पेश किया कि कई लोगों ने इसमें अपनी बड़ी रकम लगा दी. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने स्क्रैप व्यापार के नाम पर 22.18 करोड़ रुपए लिए और फिर कोई संपर्क नहीं किया. जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो वे बहाने बनाते रहे और अंततः फरार हो गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सांवेर थाने में धोखाधड़ी, विश्वासघात के साथ ही षड़यंत्र की धाराओं में प्रकरण कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Next Post

एमपी बोर्ड के एग्जाम शुरू, प्रशासन ने नकल रोकने की तैयारियां

Tue Feb 25 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाएं आज मंगलवार 25 फरवरी से शुरू हो गईं। जिला कलेक्टर ने परीक्षा को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।ग्वालियर जिले में भी मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तहत हायर सेकेण्ड्री (12वी) की परीक्षायें आज 25 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक […]

You May Like