
छिंदवाड़ा. शनिवार को चौरई के समीप ग्राम गुरैया में शाम 5 बजे के लगभग एक अल्टो कार सड़क हादसे का शिकार हो गई जिसमें एक युवक को अपनी जान गवानी पड़ी एवं कार में सवार अन्य चार लोग घायल हो गए। चौरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार लोग अल्टो कार से चौरई से अपने घर गोपालपुर जा रहे थे तभी गुरैया तिराहा के पास कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे स्थत बिजली पोल को तोड़ते हुए खेत में जा गिरी जिसके बाद मौजूद लोगों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची एवं सभी को बाहर निकाला । इस सड़क हादसे में 24 वर्षीय मंगल पिता पवन यादव निवासी गोपालपुर की मौत हो गई एवं निर्मल पिता अशोक भारती, दीपेश पिता रेवाराम सनोडिया, सचिन पिता रामकुमार भारती, मुकेश पिता बाबूलाल यादव सभी निवासी गोपालपुर को गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही एक व्यक्ति की मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है ।
