साइबर ठगों के शहर में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर

जबलपुर: शहर में साइबर फ्रॉड का ग्राफ हर दिन तेजी से बढ़ रहा हैं, साइबर ठग नए-नए पैंतरे आजमा कर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। साइबर ठगों की गैंग ने शहर में मकडज़ाल फैला रखा है। ठगों ने शहर को अपना ठिकाना बना लिया है। सूत्रों की माने तो घनी बस्तियों के बीच में इनके फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहे है। कई इलाकों में ठगों ने अपने गुप्त ठिकाने बना रखे है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए ठगों ने अपने अड्डों को प्रोफेशनल ऑफिस का रूप दिया गया है।
बदल देते है ठिकानें
ये साइबर ठग अपने ठिकानें समय-समय पर बदल देते है। इनके ऑफिस में बकायदा कर्मचारी नियुक्ति किए जाते है जिन्हें बकायदा वेतन दिया जाता है ये भोले-भाले लोगों को कॉल कर अपने जाल में फंसाते है।
पुलिस को नहीं भनक
सूत्र बताते है कि इनके ऑफिस बड़े ही शातिर अंदाज मेंं बनाये गए है जिन्हें देखकर कोई नहीं बोल सकता कि यहां ठगी का गिरोह बैठा हुआ है। जिसके चलते पुलिस को इनके अडडों की भनक तक नहीं है।

Next Post

हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी रोजगार सहायकों ने

Mon Jun 2 , 2025
ग्वालियर:रोजगार सहायकों ने अपना आंदोलन जारी रखते हुए अपनी मांगों को लेकर जिलाधीश कार्यालय पर पहुंचकर नारेबाजी कर ज्ञापन दिया। उन्होंने वेतन वृद्धि जैसी मांगें नहीं माने जाने पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like