सतना: रेकी करने के बाद पलक झपकते ही मोटरसाइकिल पर कर देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी चुराई हुई मोटरसाइकिल को बेचने जा रहा था। आरोपी की तस्दीक पर पुलिस ने 80 हजार की दो मोटरसाइकिल जब्त कर ली।थाना प्रभारी कोतवाली अनिमेष द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग अलग दिनांकों में चोरी हुई मोटरसाइकल में जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति महाकाल ढाबा के पीछे सरला नगर रोड व रीवा रोड में चोरी की मोटर सायकल लिये हुए, बेचने की फिराक में है, उक्त मुखविर सूचना पर पुलिस टीम गठित कर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा लिया गया।
संदेही ने पूछताछ के दौरान देवीजी मेला क्षेत्र एवं पटेल पैलेस मैहर से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसी कड़ी में आरोपी ने देवी जी मैहर से चोरी की गयी प्लैटिना मोटर सायकल को ढाबा के पास छुपाकर रखना एवं पटेल पैलेस मैहर के पास चोरी की गयी अपाचे मोटर सायकल को बिक्री के लिए अमरपाटन की ओर ले जाना बताया गया। लेकिन इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आरोपी की पहचान सुरेन्द्र शर्मा उर्फ ऊदल पिता गया प्रसाद शर्मा 33 वर्ष निवासी न्यू रामनगर बिजौरा के तौर पर हुई। आरोपी के कब्जे से एक अपाचे मोटर सायकल क्रं. MP19nf 0214 कीमती लगभग 50000/- रु और एक प्लैटिना मोटर सायकल क्रं. MP19zb 6366 कीमती लगभग 30000/- रु बरामद कर ली गई।
