मैहर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैहर के कलाकारों ने अपनी अनूठी कला से देशभक्ति का माहौल बना दिया। कलाकार ज्योति चौधरी ने नल तरंग वाद्य यंत्र पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ जैसे देशभक्ति गीतों की शानदार धुन प्रस्तुत की। नल तरंग से निकली इन मधुर धुनों ने हर किसी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। देखिए और सुनिए मैहर की इस खास प्रस्तुति को।
