अमानवीयता: मानसिक रूप से बीमार युवक की पिटाई के बाद मौत, परिजनों का आरोप तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

ब्यावरा: राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार युवक की कथित पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में रोककर युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया. गंभीर रूप से घायल युवक को पहले माचलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.परिजनों का दावा है कि युवक ने मौत से पहले हमलावरों के नाम भी बताए थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था युवक
घटना माचलपुर थाना क्षेत्र के ब्राह्मण गांव की है. मृतक की पहचान 35 वर्षीय बालचंद दांगी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, बालचंद मानसिक रूप से अस्वस्थ था और बुधवार शाम माचलपुर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गया था. रात करीब 8 बजे वह पैदल अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान माचलपुर से करीब एक किलोमीटर पहले कथित तौर पर गांव के ओमप्रकाश दांगी अपने दो रिश्तेदारों-राजस्थान के देवनगर निवासी गिरिराज दांगी और मुकेश दांगी के साथ मिला. परिजनों का आरोप है कि तीनों ने बालचंद को रोक लिया और बिना किसी विवाद के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. लाठी-डंडों के साथ लात-घूंसों से भी हमला किया गया. हमले के दौरान उसके चेहरे, आंख, सीने और कमर पर लगातार बार किए गए. मारपीट इतनी गंभीर थी कि बालचंद सड़क पर ही
मरते समय बयान में हमलावरों के नाम बताने का दावा
परिजनों ने दावा किया है कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने देखा कि उसकी एक आंख काली पड़ चुकी थी, होंठ बुरी तरह सूज गए थे, चेहरे और शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे और मुंह से खून निकल रहा था परिवार का दावा है कि गंभीर हालत के बावजूद बालचंद ने इशारों और टूटी हुई आवाज में तीनों आरोपियों के नाम बताए परिजनों का यह भी कहना है कि उन्होंने इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कथित तौर पर हमलावरों का नाम ले रहा है. पुलिस ने इस दावे पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. माचलपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर कर दिया परिजन उसे निजी वाहन से लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई गुरुवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.
लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उठ नहीं सका. आसपास के
लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 की सहायता से उसे माचलपुर अस्पताल पहुंचाया गया.
आरोपियों पर हो हत्या का केस
घटना के बाद ब्राह्मण गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ जिस तरह की मारपीट की गई, वह बेहद अमानवीय है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में परिजनों के आरोप और अन्य साक्ष्य पुष्ट होते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

जनता की जायज मांगों की अनदेखी लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं: रघु ठाकुर

Fri Jul 31 , 2026
सागर: समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार को जनता की जायज मांगों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उनका कहना था कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान किया जाए तो आंदोलनों की नौबत नहीं आती।उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वोच्च स्तर पर […]

You May Like