इंदौर: पुराने पैसों का हिसाब करने पहुंचे दो युवकों ने बातचीत के दौरान अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद कबीटखेड़ी में विवाद बढ़ा और पांच युवकों ने दो दोस्तों के साथ मारपीट कर दी. इसी दौरान एक युवक को पकड़कर उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया.मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है, स्कीम नंबर 136 निवासी मोहित तंवर ने पुलिस को बताया कि अभिषेक नायर और वंश नरवरिया उससे पुराने पैसों के लेनदेन को लेकर बात करने आए थे.
बातचीत चल ही रही थी कि वंश ने फोन कर विवेक, गर्व और एक अन्य वंश को मौके पर बुला लिया. साथियों के पहुंचने के बाद युवकों ने मोहित और उसके दोस्त चित्रांश से गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की गई. वंश नरवरिया ने मोहित का कॉलर पकड़कर उसके साथ मारपीट की. मोहित के साथ हो रही मारपीट देखकर चित्रांश बीच-बचाव करने पहुंचा तो अभिषेक ने उसे पकड़ लिया. इसी दौरान दूसरे वंश ने चाकू निकालकर चित्रांश पर हमला कर दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले. शिकायत के आधार पर हीरा नगर पुलिस ने अभिषेक नायर, वंश नरवरिया, विवेक, गर्व और वंश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
