इंदौर: देवास से इंदौर आ रही यात्री बस के चालक और परिचालक के शराब के नशे में होने तथा यात्रियों से अभद्र व्यवहार करने की सूचना पर यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. सूचना मिलने के बाद खजराना पुलिस ने रोबोट चौराहे पर बस रुकवाकर चालक परिचालक समेत वाहन को जब्त कर लिया.यातायात पुलिस के प्रधान आरक्षक रितेश मंडलोई को सूचना मिली थी कि देवास से इंदौर आ रही बस में चालक और परिचालक ने शराब पी रखी है और वे यात्रियों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं.
सूचना मिलते ही उन्होंने वायरलेस के जरिए कंट्रोल रूम को जानकारी दी. इसके बाद संबंधित थाने खजराना पुलिस ने रोबोट चौराहे पर बस को रुकवाया. पुलिस ने चालक और परिचालक को बस से उतारने के बाद वाहन को जब्त कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. मामले में चालक-परिचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है
