कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण

सतना। शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य निर्धारित उर्पाजन केन्द्रों में किया जा रहा है। सोमवार को कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने धान उपार्जन केन्द्र उचेहरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र के संचालक से समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदी गई कुल धान की मात्रा एवं उसका उठाव, स्टेकिंग, किसानों का पंजीयन, टोकन व्यवस्था, हमालों की संख्या, बारदाना की उपलब्धता आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के संचालकों को निर्देशित करते हुये कहा कि शासन द्वारा जारी नीति-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से जारी रखें। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उपार्जन कार्य से जुडे विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

शादी में शामिल होने जा रहे वेटनरी डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत

Mon Dec 1 , 2025
देवास। भौंरासा की ओर जा रहे नांदेल निवासी दिलीप पिता मन्नालाल यादव (40 वर्ष) की बुदासा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दिलीप अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने बाइक से रवाना हुए थे, तभी बुदासा के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रही […]

You May Like