
रीवा, रीवा जनपद पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने आखिरकार मोर्चा खोल ही दिया. पिछले एक वर्ष से सदस्यों की नाराजगी अध्यक्ष को लेकर चल रही थी. अविश्वास प्रस्ताव दिया गया था जिस पर एडीएम के समक्ष मंगलवार को सदस्यों ने अपने बयान दर्ज कराये.
जनपद पंचायत रीवा के जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता यादव के विरुद्ध 22 सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 23 जून को कलेक्टर रीवा के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर किया तो वहीं 19 सदस्यों ने आवेदन के समर्थन में शपथ पत्र प्रस्तुत किया था. जिस पर प्रभारी कलेक्टर 29 जून को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीवा के माध्यम से सभी शिकायतकर्ता सदस्यों को सूचना पत्र प्रेषित कर 30 जून को श्रीमती यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव वावत् सुनवाई निश्चित की गई थी. उक्त अविश्वास के पक्ष समर्थन हेतु फर्जी शपथ पत्र एवं सदस्यों की हेराफेरी व गुमराह करके 7 सदस्यों को कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होने से रोक दिया. वावजूद इसके 15 सदस्यों ने अपना परिचय सम्बन्धी दस्तावेज लेकर उपस्थित हुए और अपना कथन ए.डी.एम. श्रीमती सपना त्रिपाठी के समक्ष दिया और सभी का हस्ताक्षर मिलान कराते हुए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया. कलेक्टर के दिशा निर्देश पर एडीएम द्वारा आर्डर सीट लिखाकर उपस्थित 15 सदस्यों के हस्ताक्षर लिये गये. रीवा जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता द्विवेदी, ने जानकारी देते हुए बताया कि एडीएम के समक्ष सदस्य उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराए है.
