दस माह की बच्ची को उठाकर पटका, पत्नी को पीटा

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत बुढरा में निर्दयी ने दस माह की बच्ची को उठाकर पटक दिया और पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुुताबिक प्रियंका चौधरी निवासी ग्राम बुढरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार 22 दिसम्बर 2022 को बुढऱा के महेश चौधरी के लडक़े सोनू चौधरी से हुई है। एक 10 माह की बच्ची है जिसका नाम साईना चौधरी है।

जब वह मां रामबती चौधरी से बात कर रही थी, पति सोनू चौधरी आ गया और बोला की किससे बात कर रही हो तो मां सेे बात कर रही हूंं, इसी बात को लेकर पति सोनू चौधरी विवाद कर हाथ घूसों से मारपीट करने लगा। मारपीट के समय मैं लडक़ी साईना को गोद में ली थी, जिसे भी पति ने पटाकर पटक दिया। मारपीट से उसे एवं बच्ची को चोटें आ गई है।

Next Post

अविश्वास प्रस्ताव पर लो निर्णय

Sat Jul 19 , 2025
शहडोल की ग्राम पंचायत चांपा का मामला जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने ग्राम पंचायत चांपा जिला शहडोल के खिलाफ लाए गए अविश्वास संबंधी आवेदन पर एसडीओ को विचार कर निर्णय लेने के निर्देश दिये है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने इसके लिए 90 दिन की मोहलत दी है।शहडोल निवासी उपसरपंच […]

You May Like