कान्स फिल्म फेस्टिवल की यादों को संजोए हुए हैं सेज़ल शर्मा

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री सेज़ल शर्मा ने इस वर्ष के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनुभवों को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि यह उनके लिए केवल एक ग्लैमरस आयोजन नहीं, बल्कि सिनेमा, संस्कृति और रचनात्मकता का भव्य उत्सव रहा। सेज़ल शर्मा ने कहा कि रेड कार्पेट पर चलने से लेकर दुनिया भर के कलाकारों और फिल्म निर्माताओं से मिलने तक, हर पल उनके लिए बेहद खास रहा।

उन्होंने कहा कि कान्स सिर्फ एक फिल्म समारोह नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो हर कलाकार को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस यात्रा के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में फिर से इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने की इच्छा जताई। सेज़ल की इस प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। प्रशंसकों ने पूरे समारोह के दौरान उनकी मौजूदगी की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

सेजल ने कहा कि कान्स उनके लिए वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी रहा। इस अनुभव ने उन्हें विभिन्न देशों के फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं और रचनात्मक पेशेवरों से जुड़ने का मौका दिया और उनके कलात्मक सफर को नई प्रेरणा प्रदान की।

.....

Next Post

रेड कार्पेट पर अनिशा गर्ग का ब्लैक- एंड-व्हाइट लुक बना आकर्षण का केंद्र

Mon Jul 6 , 2026
मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री अनिशा गर्ग ने हाल ही में एक रेड-कार्पेट इवेंट में अपने ब्लैक-एंड-व्हाइट लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। क्लासिक एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर के मेल वाले उनके अंदाज की फैशन प्रेमियों ने सराहना की।अनिशा ने मोनोक्रोम परिधान के साथ स्लीक हेयरस्टाइल, सादगीपूर्ण मेकअप और […]

You May Like